
पंजाब डेस्क: लुधियाना में कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट के नींव पत्थर समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। कार्यक्रम में पहुंचे एक बच्चे ने मुख्यमंत्री से अपनी टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ देने की गुजारिश की।
बच्चे की टी-शर्ट पर लिखा ‘I Love You’
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बच्चे की टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ करते हुए उस पर ‘I Love You’ लिखा। इस दौरान उन्होंने बच्चे से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री का यह अंदाज मौके पर मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया।
सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो वायरल
मुख्यमंत्री द्वारा बच्चे के साथ दिखाए गए इस प्यार भरे अंदाज की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर लोग इन तस्वीरों और वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और यह पल लोगों का ध्यान खींच रहा है।
📍 Location: Ludhiana
मेष: दिन शुभ रहेगा...