Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुख्यमंत्री ने दोआबा और माझा क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने के दिए आदेश और कहा लोगों की शिकायतों का तुरंत समाधान हो

July 25, 2024

मुख्यमंत्री ने दोआबा और माझा क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने के दिए आदेश और कहा लोगों की शिकायतों का तुरंत समाधान हो

जालंधर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के दोआबा और माझा क्षेत्रों में विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए बड़े पैमाने पर कदम उठाने के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला, एसबीएस नगर, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और तरन तारन के डिप्टी कमिश्नरों के साथ विकास परियोजनाओं की समीक्षा के लिए बैठक की। भगवंत सिंह मान ने कहा कि विकास कार्यों में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और इन परियोजनाओं को समय रहते पूरा कर लिया जाएगा।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अमृतसर और जालंधर स्मार्ट सिटी परियोजना की भी समीक्षा की और अधिकारियों को इन शहरों को नया रूप देने के लिए काम में तेजी लाने के लिए कहा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता लोगों के रोजमर्रा के दफ्तरी कामों को तुरंत निपटाना और बिना किसी परेशानी के सेवाएं सुनिश्चित करना है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए भगवंत सिंह मान ने कहा कि जिला स्तर पर सीएम विंडो स्थापित की जा रही है, जहां प्रशासनिक अधिकारी और संबंधित विधायक समस्याओं के समाधान में मदद करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जिला स्तर के मुद्दों का मौके पर ही समाधान किया जाएगा, जबकि अन्य को संबंधित विभागों को भेज दिया जाएगा।

अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए, सीएम ने लोगों की शिकायतों को सुनने के लिए शहर में दो दिन बिताए और शिकायतों के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि नागरिक केंद्रित इस पहल का उद्देश्य लोगों के समय, ऊर्जा और संसाधनों की बचत करना है। मुख्यमंत्री ने जालंधर को राज्य की दूसरी राजधानी घोषित किया, जिसे मीडिया कैपिटल के रूप में जाना जाता है, और घोषणा की कि वह सप्ताह में दो बार दौरा करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें