Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

CIA Staff जालंधर ग्रामीण की बड़ी कार्रवाई, 200 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

July 24, 2025

CIA Staff जालंधर ग्रामीण की बड़ी कार्रवाई, 200 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पंजाब डेस्क: जालंधर ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की। जिसमें पंजाब पुलिस ने दो नशा तस्करों को 200 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व इंस्पेक्टर पुष्प बाली, इंचार्ज सी.आई.ए. स्टाफ जालंधर-ग्रामीण ने किया, जो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह विरक (पी.पी.एस) के दिशा-निर्देशन में चल रही है।

तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई:

दिनांक 22 जुलाई 2025 को सी.आई.ए. स्टाफ की टीम को थाना शाहकोट और नकोदर क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार (नंबर PB07-BA-4040) नहर के किनारे संदिग्ध अवस्था में खड़ी है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस वाहन को आता देख कार चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी से उन्हें पकड़ लिया।

पूछताछ पर कार में बैठे युवकों की पहचान साहिल कुमार उर्फ साहिल (पुत्र संजीव शर्मा, निवासी फगवाड़ा, जिला कपूरथला) और मनप्रीत सिंह उर्फ निक्का (पुत्र जगदीश सिंह, निवासी जिला मोगा) के रूप में हुई। कार की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड से एक मोमी लिफाफे में छुपाकर रखे गए 200 ग्राम हेरोइन और ₹500 की भारतीय मुद्रा बरामद की गई।

पहले से दर्ज हैं मामले:

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ निक्का के खिलाफ पहले भी थाना कोट ईसे खां, जिला मोगा में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं।

मुकदमा नंबर 166, तारीख 15.09.2021, धारा 21/61/85 एन.डी.पी.एस. एक्ट

मुकदमा नंबर 110, तारीख 23.08.2024, धारा 15-29/61/85 एन.डी.पी.एस. एक्ट

पुलिस रिमांड और आगे की जांच:

दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। पूछताछ के दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद हेरोइन वे कहां से लाए और किन इलाकों में सप्लाई कर चुके हैं। साथ ही, आरोपियों की चल-अचल संपत्ति और उनके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

बरामदगी:

200 ग्राम हेरोइन

500 नकद

एक सफेद रंग की हुंडई क्रेटा गाड़ी (PB07-BA-4040)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें