Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

गांव कोटला निहंग में सिटी पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

April 27, 2024

गांव कोटला निहंग में सिटी पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

रूपनगर : लोकसभा चुनावों के मद्देनजर सिटी पुलिस सभी तरफ अपनी पैनी नजर रखे हुए है। जिसके चलते गांव कोटला निहंग में गत देर सांय रूपनगर सिटी पुलिस द्वारा कासो आप्रेशन चलाया गया। इस अवसर पर सिटी पुलिस के साथ एक्साइज विभाग की टीम भी मौजूद थी। सिटी थाना पुलिस के प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि गत देर सांय लगभग 10 घरों की कोटला निहंग में चैकिंग की गई और कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया था।

उन्होंने बताया कि वहां पर किसी भी प्रकार की आपतिजनक सामग्री ना मिलने के कारण युवकों को रात्रि में ही छोड़ दिया गया था। वहीं थाना सिटी रूपनगर के एसएचओ. सब इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि उनकी तरफ से 2024 लोकसभा चुनाव के संबंध में लगातार रूपनगर में चैकिंग की जा रही है और आज उसी के तहत गांव में चैकिंग की गई है। इस अवसर पर रूपनगर के एसएचओ. कुलवंत सिंह, एक्साइज विभाग रूपनगर के अधिकारी और सिटी थाना पुलिस के साथ साथ रैपिड एक्शन फोर्स की टीम उपस्थित थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें