Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिटी पुलिस रेलवे स्टेशन बस स्टैंड और शहर के अलग-अलग इलाकों में चलाया सर्च ऑपरेशन

July 21, 2026

सिटी पुलिस रेलवे स्टेशन बस स्टैंड और शहर के अलग-अलग इलाकों में चलाया सर्च ऑपरेशन

अमृतसर : बॉर्डर पर लगातार हथियार विस्फोटक पदार्थ और ग्रेनेड बरामद किए जा रहे हैं। सभी का लक्ष्य पंजाब की अमन और शांति को भंग करना है। लोगों में दहशत फैलाने के लिए सरकारी इमारत खासकर पुलिस थानों को निशाना बनाने के प्रयास किया जा रहे हैं। सिटी पुलिस द्वारा नशा तस्करों और आपराधिक लोगों के खिलाफ शिकंजा कसने लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए रविवार को छुट्टी के दिन सर्च ऑपरेशन चलाए गए है।

इस सर्च ऑपरेशन के दौरान अमृतसर सिटी पुलिस के स्पैशल कमांडो ने रेलवे स्टेशन बस स्टैंड और प्रमुख मॉल के अलावा अलग-अलग जगह पर सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस थानों और पुलिस चौकिया की टीम द्वारा नशा बेचने वालों के घरों की तलाशी ली गई है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया है कि नशा तस्करों और अन्य अपराधियों में कानून का डर पैदा करने और आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए उनकी टीम द्वारा समय-समय पर ऑपरेशन चलाए जाते हैं। रविवार को सब-इंस्पैक्टर गुरविंदर सिंह की अध्यक्षता में कमांडो की टीम द्वारा ऑपरेशन चलाया गया।

स्पैशल ऑपरेशन के दौरान शहर में नाकाबंदी कर वाहनो की चैकिंग की गई। इसके अलावा शहर के प्रमुख और भीड वाले वाले इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर गजेटेड पुलिस अधिकारियों के द्वारा पुलिस टीम के साथ चैकिंग की गई। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते को भी चैकिंग अभी आमने-सामने किया गया। बुलेट मोटरसाइकिल ट्रिपल राइडिंग करने वालों बिना नंबर प्लेट के वाहनों और काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा शहर के अलग-अलग होटल और सराय में भी चैकिंग की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें