Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिविल सर्जन ने जारी किया अलर्ट, आपात स्थिति में प्राइवेट अस्पताल भी सेवाएं देने को रहें तैयार

May 10, 2025

सिविल सर्जन ने जारी किया अलर्ट, आपात स्थिति में प्राइवेट अस्पताल भी सेवाएं देने को रहें तैयार

जालंधर: आपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने जिस तरह से ड्रोन अटैक करने का प्रयास किया, उसके चलते सेहत विभाग भी चौकस हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इसको लेकर सुबह ही आदेश जारी कर दिए थे। जिले के सबसे बड़े सिविल अस्पताल में तमाम तरह की सेहत सेवाएं 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिले के प्राईवेट अस्पतालों को भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे तैयार रहने के निर्देश दिए गए है। शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान समूह एसएमओ को जरूरी निर्देश जारी किए गए।

सिविल सर्जन डा. गुरमीत लाल ने सभी एसएमओ को आपातकालीन सहित सेवाएं मुहैया करवाने के लिए 24 घंटे व सातों दिन अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसएमओ को निजी अस्पतालों के साथ तालमेल स्थापित कर वहां पर भी तमाम तरह की सेहत सेवाएं सुनिश्चित करने तथा अतिरिक्त व्यवस्था करने को कहा है। इस दौरान सिविल सर्जन ने कहा कि स्वास्थ्य व परिवार भलाई विभाग आपात स्थिति से निपटने को पूरी तरह से तैयार है।इस दौरान सिविल सर्जन डा. गुरमीत लाल ने ब्लाक स्तर पर इमरजेंसी टीमें गठित करने के निर्देश भी दिए। सिविल सर्जन डा. गुरमीत लाल ने कहा कि आपात स्थिति को देखते हुए जहां स्टाफ की छुट्टियां रद्द की गई हैं, वहीं उन्हें मोबाइल पर 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश भी दिए हैं।

ये भी पढ़ें- BIG BREAKING : बिहार के शीतला मंदिर में मची भगदड़, 5 की मौत, कई लोग घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें