CM Bhagwant Maan Amritsar Visit: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज रविवार को अमृतसर जिले के मजीठा क्षेत्र के दौरे पर हैं। बता दें कि इस दौरान वे दाना मंडी में ग्रामीण लिंक सड़कों का उद्घाटन करेंगे। इन सड़कों के चालू होने से आसपास के गांवों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी, जिससे ग्रामीण इलाकों में विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
किसानों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की जताई इच्छा
मुख्यमंत्री के दौरे के बीच किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन का कहना है कि वे मुख्यमंत्री से सीधे बातचीत करना चाहते हैं और यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो घेराव भी किया जा सकता है। कमेटी के आह्वान पर बड़ी संख्या में किसानों के मजीठा पहुंचने की संभावना है।
किसान नेताओं का आरोप है कि वे लंबे समय से सरकार को अपनी समस्याओं से अवगत करा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस फैसला नहीं हो पाया है। संभावित आंदोलन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
19 जनवरी को सीमावर्ती गांव बिकरौर में कॉलेज का शिलान्यास
मुख्यमंत्री भगवंत मान 19 जनवरी को पाकिस्तान सीमा से सटे अजनाला क्षेत्र के गांव बिकरौर का भी दौरा करेंगे। यहां वे लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कॉलेज की आधारशिला रखेंगे। यह कॉलेज लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांग रहा है।
ये भी पढ़ें: Punjab Weather: पंजाब के इन 6 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, IMD ने जारी की बारिश की चेतावनी
विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने दी जानकारी
अजनाला से विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि आजादी के बाद से सीमावर्ती इलाके में कॉलेज की मांग उठती रही है, जिसे अब आम आदमी पार्टी सरकार पूरा करने जा रही है। उन्होंने कहा कि कॉलेज बनने से गरीब और मेहनतकश परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
उन्होंने बिकरौर पंचायत द्वारा 15 एकड़ जमीन नि:शुल्क देने को एक सराहनीय कदम बताया और कहा कि यह संस्थान क्षेत्र के युवाओं के भविष्य को नई दिशा देगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...