
चंडीगढ़: पंजाब सरकार राज्य में औद्योगिक निवेश को नई गति देने के प्रयासों में जुटी है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार देर शाम नीदरलैंड के लिए रवाना हुए। उनका यह दौरा निवेश आकर्षित करने और अंतरराष्ट्रीय उद्योग जगत के साथ साझेदारी मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
उद्योगपतियों से अहम बैठकें आज
19 अप्रैल को मुख्यमंत्री की एम्स्टर्डम में कई प्रमुख उद्योगपतियों और वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें प्रस्तावित हैं। इन बैठकों में फूड प्रोसेसिंग, लॉजिस्टिक्स, स्टील, फार्मास्यूटिकल्स और आईटी सेक्टर में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी। इस दौरान उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा और मुख्य सचिव केएपी सिन्हा भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।
भारतीय राजदूत ने किया स्वागत
नीदरलैंड पहुंचने पर भारत के राजदूत कुमार तुहीन ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। बताया जा रहा है कि यह दौरा लगभग एक सप्ताह तक चलेगा, जिसमें कई द्विपक्षीय बैठकों और निवेश संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
डच कंपनियों का पंजाब में बढ़ता दखल
नीदरलैंड भारत के प्रमुख विदेशी निवेशकों में शामिल है और कई डच कंपनियां पहले से ही पंजाब में सक्रिय हैं। राज्य में कृषि और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में सहयोग के अच्छे उदाहरण देखने को मिले हैं, जिनमें इंडो-डच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जैसी पहलें शामिल हैं।
ये भी पढ़ें…
विदेशी दौरों से निवेश पर फोकस
मुख्यमंत्री भगवंत मान इससे पहले जर्मनी, जापान और दक्षिण कोरिया का दौरा कर चुके हैं, जहां उन्होंने वैश्विक कंपनियों के साथ निवेश को लेकर बातचीत की थी। इन प्रयासों के साथ-साथ राज्य सरकार घरेलू स्तर पर भी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कदम उठा रही है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले यह दौरा पंजाब सरकार की आर्थिक रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। सरकार की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा विदेशी कंपनियों को आकर्षित कर राज्य में रोजगार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा दिया जाए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...