Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM केजरीवाल के परिजनों से मिलने उनके आवास पर पहुंचे सीएम भगवंत मान

March 22, 2024

CM केजरीवाल के परिजनों से मिलने उनके आवास पर पहुंचे सीएम भगवंत मान

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। इससे एक दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। आम आदमी पार्टी (AAP) के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘मान केजरीवाल के परिवार के सदस्यों से मिलेंगे।’’ इससे पहले आज सुबह दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय भी केजरीवाल के परिजनों से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। शुरू में उन्होंने दावा किया था कि उन्हें मुलाकात की इजाजत नहीं दी गई लेकिन बाद में उन्होंने मुलाकात की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें