Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुख्यमंत्री भगवंत मान का आज बठिंडा दौरा, तख्त श्री दमदमा साहिब में होंगे नतमस्तक

April 12, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत मान का आज बठिंडा दौरा, तख्त श्री दमदमा साहिब में होंगे नतमस्तक

पंजाब डेस्क: मुख्यमंत्री भगवंत मान आज बठिंडा जिले के ऐतिहासिक शहर तलवंडी साबो पहुंचेंगे। जहां वह पहले सिखों के पवित्र स्थल तख्त श्री दमदमा साहिब में नतमस्तक होकर प्रदेश की खुशहाली की अरदास करेंगे।

लोगों को देंगे विकास की बड़ी सौगात

बता दें कि, सीएम मान आज तलवंडी साबो के लोगों को बड़ी विकास परियोजना की सौगात देंगे। वह सब-डिविजनल कॉम्प्लेक्स की नई अत्याधुनिक इमारत का उद्घाटन करेंगे, जो प्रशासनिक सुविधाओं को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

6 करोड़ की लागत से बनी आधुनिक इमारत

करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस भवन में आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण कार्यालय स्थापित किए गए हैं। इनमें ई-रजिस्ट्री केंद्र, एसडीएम कोर्ट, तहसीलदार कोर्ट, फर्द केंद्र, रिकॉर्ड रूम और खजाना कार्यालय शामिल हैं।

ये भी पढ़ें…

डिजिटल सुविधाओं से लैस होगा कॉम्प्लेक्स

नई इमारत की खास बात यह है कि यहां मौजूद सभी दफ्तरों को हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी से जोड़ा गया है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और लोगों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें