Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

उपचुनाव से पहले Jalandhar में किराए के मकान में रहेंगे CM Bhagwant Mann, पढ़ें क्यों

June 14, 2024

उपचुनाव से पहले Jalandhar में किराए के मकान में रहेंगे CM Bhagwant Mann, पढ़ें क्यों

जालंधर : पंजाब में लोकसभा चुनाव में मिशन 13-0 की विफलता के बाद आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की साख दांव पर लगी है। मात्र 3 लोकसभा सीटें जीतने के बाद आप डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है। सत्तारूढ़ पार्टी ने आगामी उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। जालंधर-पश्चिम सीट विधायक शीतल अंगुराल के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। जालंधर के उक्त उपचुनाव के लिए सीएम भगवंत सिंह मान ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

सूत्रों के अनुसार सीएम भगवंत सिंह मान अब चुनाव होने तक जालंधर कैंट के दीप नगर में किराए के मकान में रहेंगे। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर और बहन मनप्रीत कौर भी उनके साथ रहेंगी। सीएम मान जल्द ही दीप नगर में शिफ्ट होंगे। कल चंडीगढ़ में हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है।

उपचुनाव तक एक महीने ही नहीं बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव तक यह उनका नया आवास होगा। मिली जानकारी के अनुसार सीएम मान सप्ताह में तीन दिन इसी घर में मौजूद रहेंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि इससे वे दोआबा और मांझा क्षेत्र के नेताओं और लोगों के साथ नजदीकी संपर्क में रहेंगे। आपको बता दें कि लोकसभा उपचुनाव के दौरान सीएम मान और उनकी टीम होटलों में रुकी थी। लेकिन इस बार उपचुनाव के लिए सीएम मान ने जालंधर में घर किराए पर लेने का फैसला किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें