Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात करेंगे केजरीवाल

September 4, 2025

CM भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात करेंगे केजरीवाल

चंडगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत अचानक बिगड़ने की खबरें सामने आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री फिलहाल अपने आवास पर आराम कर रहे हैं। इस बीच अरविंद केजरीवाल आज पंजाब दौरे पर पहुंचे और उन्होंने सीधा सीएम मान के आवास जाकर उनका हालचाल जानेंगे।

केजरीवाल का पंजाब दौरा

अरविंद केजरीवाल आज पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने वाले हैं। राज्य के कई हिस्सों में हाल ही में भारी बारिश और नदियों के उफान के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। फसलों को नुकसान पहुंचा है, कई गांवों में पानी भर गया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए केजरीवाल खुद ग्राउंड रियलिटी का जायजा लेने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले से ही सक्रिय

बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान बीते कुछ दिनों से लगातार बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा कर रहे थे और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे थे। अधिकारियों से लेकर आम जनता तक, उन्होंने कई बैठकें और सभाएं की थीं। स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद उन्होंने अपने कार्य को प्राथमिकता दी, जिसके बाद अब चिकित्सकों ने उन्हें विश्राम की सलाह दी है।

ये भी देखें: ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਦਾਨਿਸ਼ ਮੰਦਾ ਇਲਾਕੇ ‘ਚ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਘਰ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਲੱਖਾਂ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਤੇ ਨਕਦੀ ਲੈ ਹੋਏ ਫਰਾਰ

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें