Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM ममता बनर्जी को पाकिस्तानी आतंकवादियों की चिंता है : तरुण चुघ

June 2, 2025

CM ममता बनर्जी को पाकिस्तानी आतंकवादियों की चिंता है : तरुण चुघ

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने ऑपरेशन सिंदूर का विरोध करके सिद्ध कर दिया है कि उन्हें पहलगाम में मारे गए निदरेष और निहत्थे भारतीयों की चिंता नहीं, पाकिस्तानी आतंकवादियों की चिंता है। उन्होंने कहा कि जिस अभियान में हमारी सेना ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया, आप उसका विरोध कर रही हैं और पाकिस्तान की भाषा में उस पर सवाल उठा रही हैं। बंगाल की जनता उन्हें 2026 के चुनाव में सिंदूर के अपमान का करारा जवाब देगी।

उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि ममता सरकार ने बंगाल को घुसपैठ, भ्रष्टाचार, महिला अत्याचार और हिंदुओं पर अन्याय का गढ़ बना दिया है। कोयला घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला, पशु तस्करी, आवास घोटाला से बंगाल की जनता त्रस्त हो चुकी है। बंगाल के हर भ्रष्टाचार और घोटाले के मूल में तृणमूल है। बंगाल की जनता जल्द ही भाजपा की सरकार बनाएगी। यह चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बंगाल को फिर से सोनार बंगला बनाने का है, आतंक और माफिया से मुक्ति दिलाने का अभियान है।

उन्होंने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के लगातार ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने पर कहा कि आतंकवादियों के रोने पर आंसू बहाने वाले हमें मत बताएं कि दुश्मन से कैसे निपटना है। साल 2004 से 14 तक देश में रोज जवानों की शहादत होती थी। लेकिन, यूपीए सरकार केवल और केवल घड़ियाली आंसू बहाती थी।

उन्होंने कहा कि जब आपकी सरकार थी तो सेना को गोली चलाने से पहले दिल्ली से इजाजत लेनी पड़ती थी। आज मोदी युग है, हमारे सैनिकों को आतंकवादियों पर कार्रवाई की खुली छूट है, सबकुछ सेना तय करती है। यह नया भारत पीएम नरेंद्र मोदी का है, कांग्रेस को शायद यही चुभ रहा है तभी तो ऑपरेशन सिंदूर जैसे गौरवशाली अभियान पर राजनीति की जा रही है।

भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के विदेश दौर पर उन्होंने कहा, ‘भारत की सबसे प्रतिष्ठित टीम विश्व मंच पर देश का पक्ष रख रही है और पाकिस्तान के जघन्य आतंकवादी माफिया चेहरे को उजागर कर रही है। ऐसे समय में जब भारत के अभियान की विश्व स्तर पर प्रशंसा हो रही है, कांग्रेस पार्टी और देश के कुछ विपक्षी नेता ऐसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, जो पाकिस्तानी मीडिया और जनता की भाषा लगती है। ऐसा लगता है कि कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान के प्रवक्ता के रूप में काम कर रही है।‘

ये भी पढ़ें:  Punjab Weather: पंजाब में मौसम को लेकर IMD का अलर्ट जारी, 22 ज़िलों में बारिश-ओले और तेज़ तूफ़ान की दी चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें