Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीएम मान ने ट्राइडेंट ग्रुप के प्रमुख राजिंदर गुप्ता को राज्यसभा नामांकन पर दी बधाई

October 5, 2025

सीएम मान ने ट्राइडेंट ग्रुप के प्रमुख राजिंदर गुप्ता को राज्यसभा नामांकन पर दी बधाई

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को उद्योगपति राजिंदर गुप्ता को आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा पंजाब से राज्यसभा सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई दी।

मुख्यमंत्री मान ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करते हुए लिखा, “राजिंदर गुप्ता जी को आज आम आदमी पार्टी ने पंजाब से राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। मेरी ओर से राजिंदर गुप्ता को ढेर सारी शुभकामनाएँ।”

ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित गुप्ता को आप ने लुधियाना विधानसभा चुनाव में संजीव अरोड़ा की जीत के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट के उपचुनाव के लिए मैदान में उतारा है। मतदान 24 अक्टूबर को होना है।

ये भी पढ़ें: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर हाथ में तख्ती लेकर खड़ी है लड़की, ढूंढ रही है भारतीय पति

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें