Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बुड्ढा नदी को प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति, सीएम मान ने लुधियाना में 65 करोड़ का CBG प्लांट का रखा नींव पत्थर

August 15, 2026

बुड्ढा नदी को प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति, सीएम मान ने लुधियाना में 65 करोड़ का CBG प्लांट का रखा नींव पत्थर

लुधियाना: पंजाब सरकार ने बुड्ढा नदी को प्रदूषण से मुक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज लुधियाना के हैबोवाल डेयरी कॉम्प्लेक्स में 65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट का नींव पत्थर रखा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2.5 एकड़ एरिया में बनने वाले इस प्लांट के सितंबर 2027 तक चालू होने की उम्मीद है। हैबोवाल डेयरी कॉम्प्लेक्स से रोज़ाना निकलने वाले लगभग 300 टन गोबर को प्लांट में साइंटिफिक तरीके से प्रोसेस किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इससे गोबर और दूसरा कचरा बुड्ढा नदी में जाने से रुकेगा, जिससे नदी के प्रदूषण और सीवर ब्लॉकेज की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। प्लांट में रोज़ाना लगभग 5 टन CBG के साथ ऑर्गेनिक खाद भी बनेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से हैबोवाल इलाके के लगभग 435 डेयरी मालिकों को सीधा फायदा होगा और ‘वेस्ट-टू-वेल्थ’ के कॉन्सेप्ट के तहत गाय के गोबर को कमाई का जरिया बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए पंजाब में ऐसे और प्लांट भी लगाए जाएंगे।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, हरदीप सिंह मुंडियां, राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल और कई अन्य नेता और अधिकारी मौजूद थे।

📍 Location: Ludhiana

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें