Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

उद्घाटनी समारोह में CM Mann खेलेंगे वॉलीबाल मैच: मंत्री Meet Hayer

August 24, 2023

उद्घाटनी समारोह में CM Mann खेलेंगे वॉलीबाल मैच: मंत्री Meet Hayer

चंडीगढ़ : खेल विभाग द्वारा करवाई जा रही ‘खेड़ां वतन पंजाब दियां’ के सीजन-2 के उद्घाटनी समारोह के मौके पर सांस्कृतिक प्रोग्राम के इलावा वॉलीबाल, रग्बी और रस्साकशी के प्रदर्शनी मैच आकर्षण का केंद्र होंगे। खेल का उद्घाटन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे और वॉलीबाल मैच भी खेलेंगे। इसी तरह फिल्मी अदाकार और पूर्व रग्बी खिलाड़ी राहुल बोस रग्बी मैच में जौहर दिखाऐंगे।

यह जानकारी पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज यहाँ पंजाब भवन में खेल की तैयारियों के लिए बुलायी समीक्षा मीटिंग के उपरांत जारी प्रैस बयान के द्वारा दी। मीत हेयर ने बताया कि इस समय पर मशाल मार्च पंजाब के हर जिले में जा रही है जो आज होशियारपुर पहुँची है। बठिंडा के शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में होने वाले उद्घाटनी समारोह से पहले खेल की मशाल राज्य भर के सभी जिलों का चक्कर लगाने के बाद बठिंडा में पहुँचेगी जिसको रंगारंग उद्घाटनी समारोह के दौरान पंजाब का नाम रौशन करने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की तरफ से स्टेडियम का चक्कर लगा कर जलाया जायेगा। मार्च पास्ट में सभी जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और खिलाड़ियों की तरफ से सच्ची खेल भावना के साथ खेलने की कसम उठाई जायेगी।

मीत हेयर ने आगे बताया कि सांस्कृतिक प्रोग्राम के दौरान लोक गायकों की पेशकारी के इलावा गतका, गिद्दा, भंगड़ा, जिमनास्टिक और पी. टी. शो होगा। पंजाब का नाम रौशन करने वाले पूर्व खिलाड़ी भी मेहमान के तौर पर शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान खेल का औपचारिक ऐलान करेंगे जिसके बाद यह खेल शुरू हो जाएंगे। इस बार विभिन्न आठ आयु वर्गों में 35 खेलों के मुकाबले ब्लाक से राज्य स्तर तक करवाए जाएंगे।

खेल मंत्री ने मीटिंग में प्रबंधों का जायज़ा लेते हुये उद्घाटनी समारोह की औपचारिक कार्रवाईयों को खेल की भावना अनुसार पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में आने वाले दर्शकों को कोई दिक्कत न आए, इसलिए उनका दाखि़ले, बैठने और खाने-पीने का पूरा प्रबंध किया जाये।

मीटिंग में विशेष मुख्य सचिव सरवजीत सिंह, डायरैक्टर सूचना एवं लोक संपर्क भुपिन्दर सिंह, खेल डायरैक्टर हरप्रीत सिंह सूदन, खेल विभाग के विशेष सचिव आनन्द कुमार और डिप्टी डायरैक्टर परमिन्दर सिंह सिद्धू के इलावा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा डिप्टी कमिशनर बठिंडा शौकत अहमद परे और खेल यूनिवर्सिटी पटियाला के वाइस चांसलर लैफ्टिनैंट जनरल (सेवा मुक्त) जे. एस. चीमा उपस्थित हुए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें