Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM मान का बड़ा बयान, बोले- लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब की जेल में सजा काटने के लिए लाया जाएगा

July 12, 2025

CM मान का बड़ा बयान, बोले- लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब की जेल में सजा काटने के लिए लाया जाएगा

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि गुजरात की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरैंस बिश्नोई को पंजाब की जेल में सजा काटने के लिए लाया जाएगा। केंद्रीय विदेश मंत्रलय के कड़े ऐतराज के बाद मुख्यमंत्री ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि हम 140 करोड़ हैं कभी हमारी भी बात सुनी जाए और पंजाब व हरियाणा के बीच पानी का मसला सुलझाया जाए।

लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब की जेल में सजा काटने के लिए लाया जाएगा
सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सरकार लॉरैंस बिश्नोई को पंजाब की जेल में वापस लाने के लिए कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उससे और उसके गिरोह से निपटने का मात्र यही तरीका है। लॉरैंस भाजपा के सरंक्षण में गुजरात की साबरमती जेल में बंद होते हुए पंजाब में आतंकी अभियान चला रहा है।

पंजाब में अशांति फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को तड़ीपार बताते हुए कहा कि शाह को पहले गुजरात से तड़ीपार रहने के लिए कहा गया था। अब ऐसे लोग गृह मंत्री बन गए हैं तो आप और क्या उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि जो भी पंजाब में अशांति फैलाएगा पंजाबियों को हानि पहुंचाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी कोई तरह नहीं होगा।

जो भी सच बोलेगा उसकी सजा एफआईआर
नेता प्रतिपक्ष बाजवा की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस द्वारा 2 कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और अमन अरोड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे हालात पैदा किए जा रहे हैं कि जो भी सच बोलेगा उसे एफआईआर का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया, संजय सिंह सहित अन्य नेताओं को सच बोलने के कारण जेल जाना पड़ा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें