Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना में आज प्रचार करेंगे CM योगी, रवनीत बिट्टू के लिए मांगेंगे वोट

Yogi Government

Yogi Government

लुधियाना। पंजाब में लोकसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 30 मई को रैली करने लुधियाना पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने उनके लुधियाना आगमन के लिए योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर को उतारने की अनुमति दे दी है। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। योगी लुधियाना में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे और भाजपा प्रत्याशी रवनीत बिट्टू के लिए वोट मांगेंगे। आपको बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का लुधियाना दौरा पहले 26 मई को तय था, लेकिन किन्हीं कारणों से रद्द हो गया था। अब वे 30 मई को लुधियाना आएंगे और भाजपा प्रत्याशी बिट्टू के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ की रैली लुधियाना में चंडीगढ़ रोड पर वर्धमान के सामने मैदान में होगी। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश धीमान ने बताया कि चंडीगढ़ रोड पर होने वाली इस रैली के लिए पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
योगी आदित्यनाथ के अलावा भाजपा के अन्य बड़े नेता भी उनके साथ लुधियाना आएंगे। ऐसे में प्रशासन ने सुरक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएम योगी की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि कानून व्यवस्था की स्थिति बनी रहे। वहीं, पार्टी पदाधिकारी भी रैली स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

Exit mobile version