
पंजाब डेस्क: बरनाला में आज सुबह एक सड़क हादसा हो गया। बता दें कि तपा-आलीके रोड पर स्कूली बच्चों से भरी एक वैन की कार के साथ जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय वैन में दशमेश पब्लिक स्कूल (ढिलवां) के कई बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित रहे।
हादसे की खबर मिलते ही बच्चों के अभिभावक और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। बच्चों को सुरक्षित देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली, लेकिन स्कूल प्रबंधन के मौके पर देरी से पहुंचने को लेकर उनका गुस्सा फूट पड़ा।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही तपा सिटी पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों और अभिभावकों के बीच स्थिति को संभाला। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे।
हादसे के बाद बच्चों के माता-पिता अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित नजर आए।
एक घंटे की देरी से पहुंचे प्रिंसिपल और स्कूल मालिक
हादसे के बाद सबसे ज्यादा नाराजगी स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर देखने को मिली। अभिभावकों का आरोप है कि दुर्घटना की सूचना मिलने के बावजूद स्कूल के प्रिंसिपल और मालिक करीब एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचे।
परिजनों का कहना था कि जब स्कूल की वैन में बच्चे सवार थे और इतना बड़ा हादसा हुआ था, तो प्रबंधन को तुरंत मौके पर पहुंचना चाहिए था। उनके मुताबिक, बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामले में इस तरह की देरी स्वीकार्य नहीं है।
ये भी पढ़ें…
वैन ड्राइवर को हटाने की मांग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद गुस्साए अभिभावकों ने वैन चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया और उसे हटाने की मांग की। उन्होंने स्कूल प्रशासन से बच्चों की सुरक्षित आवाजाही के लिए ठोस इंतजाम करने की अपील की।
अभिभावकों ने यह भी मांग की कि स्कूल वाहनों के संचालन में सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए और किसी भी लापरवाही की जिम्मेदारी तय हो।
मेष: दिन शुभ रहेगा...