Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

National Highway पर ट्रक और कार की टक्कर, बाल-बाल बचा परिवार

July 28, 2026

National Highway पर ट्रक और कार की टक्कर, बाल-बाल बचा परिवार

Collision between a truck and a car : जालंधर। पठानकोट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, धामी कैसल के बाहर ट्रक और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और ग्रिल से टकराकर हादसे का शिकार हो गई।

ट्रक की साइड लगते ही बेकाबू हुई कार

घटना के दौरान काफी हंगामा देखने को मिला। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की जानकारी देते हुए बस्ती बावा खेल के रहने वाले आकाश ने बताया कि वह भोगपुर से जालंधर परिवार के साथ घर वापिस जा रहे थे, इस दौरान यह हादसा हो गया। पीड़ित चालक के अनुसार परिवार साथ होने के कारण वह धीमी रफ्तार से कार चला रहा था। जिसके बाद ट्रक चालक द्वारा पीछे से साइड लगी और उसकी कार बेकाबू हो गई और गाड़ी घूमकर उसके सामने आ गई। हादसे में गाड़ी घसीटती ले गया। हादसे में परिवार का बाल-बाल बचाव हुआ।

हादसे में 4 साल की बच्ची समेत परिवार सुरक्षित

घटना के दौरान कार में 4 वर्षीय बच्ची, 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला सहित अन्य महिला और वह खुद सवार थे। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई। बनिहाल के रहने वाले ट्रक चालक मोहन सिंह ने कहाकि वह जम्मू से आ रहा है और दिल्ली जा रहा था। ट्रक चालक के अनुसार कार चालक की साइड लगने के बाद उससे गाड़ी कंट्रोल नहीं हुई गाड़ी सड़क पर घूम गई। ट्रक चालक के अनुसार कार चालक 80 की स्पीड से गाड़ी चला रहा था। अब कार चालक द्वारा गाड़ी के हुए नुकसान की भरपाई मांग रहा है, लेकिन वह गाड़ी के नुकसान ही भरपाई कहां से भरे। चालक के अनुसार पुलिस को सूचना दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें