Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

टायर बदल रहे थे कार सवार, पीछे से आए टैंकर ने मारी टक्कर; हादसे में बाल-बाल बचे लोग

September 4, 2026

टायर बदल रहे थे कार सवार, पीछे से आए टैंकर ने मारी टक्कर; हादसे में बाल-बाल बचे लोग

जालंधर: महानगर के रामा मंडी चौक के पास हाईवे पर ऑयल टैंकर और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और काफी लंबा जाम लग गया। जाम के कारण हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार, कार का टायर पंक्चर हो गया था। इसके बाद कार सवारों ने वाहन को हाईवे के किनारे खड़ा कर दिया और टायर बदला जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे ऑयल टैंकर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार को काफी नुकसान पहुंचा।

गनीमत रही कि हादसे में कार सवार किसी व्यक्ति को चोट नहीं लगी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके चलते यातायात और प्रभावित हो गया। कार सवार ने बताया कि टायर पंक्चर होने के कारण उन्होंने गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा किया था। वह टायर बदल रहे थे, तभी अचानक टैंकर ने कार को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि हादसे में किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई।

वहीं टैंकर चालक ने बताया कि वह लुधियाना से आ रहा था। उसके अनुसार कार सड़क किनारे खड़ी थी और टैंकर को मोड़ने के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी, जिसके चलते टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए हाईवे पर यातायात को सुचारू करवाया।

📍 Location: जालंधर रामा मंडी के नजदीक (जालंधर)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें