जालंधर: ईवटीजिंग की वारदातों को रोकने के लिए कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से स्कूल कॉलेज के इर्द-गिर्द विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि एसीपी नॉर्थ, आतिश भाटिया की सुपरविजन में यह अभियान 10.06.2025 और 14.06.2025 को छेड़छाड़ के खिलाफ चलाया गया। यह अभियान एमरजैंसी रिस्पांस सिस्टम टीम तथा फील्ड मीडिया टीम के सहयोग के साथ थाना डिवीजन नंबर 1 तथा थाना तीन के प्रभारी की देखरेख में चलाया गया। यह अभियान स्कूल कॉलेज के बाहर दोपहर 12 बजे से सायं 3 बजे तक चलाया गया। यह कार्रवाई यातायात अनुशासन को बढ़ावा देने और सार्वजनिक सुरक्षा, विशेषकर महिलाओं और स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
ये भी पढ़ें- पंजाब में शराब ठेकेदारों के लिए बड़ी खबर: लाइसेंस फीस को लेकर नए आदेश जारी
मेष: दिन शुभ रहेगा...