Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

परेड में कौन सी झांकी शामिल होगी समिति करती है तय, इसमें केंद्र का कोई हाथ नहीं: केंद्रीय मंत्री मेघवाल

December 28, 2023

परेड में कौन सी झांकी शामिल होगी समिति करती है तय, इसमें केंद्र का कोई हाथ नहीं: केंद्रीय मंत्री मेघवाल

जालंधर (पंकज) : 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। इस दौरान बड़े-बड़े नेता अपने कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। आज बीजेपी के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अर्जुनराम मेघवाल जालंधर पहुंचे। जहां उन्होंने सर्किट हाउस में कोर कमेटी के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन से संपर्क कर जानकारी ली जा रही है कि केंद्र सरकार द्वारा भेजा गया पैसा कहां खर्च हो रहा है।

मेघवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए एक समिति बनाई गई है और वह समिति ही तय करती है कि परेड में कौन सी झांकी शामिल होगी, इसमें केंद्र सरकार का कोई हाथ नहीं है। आरडीएफ को लेकर मेघवाल ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब को लगातार फंड मुहैया करा रही है और हमारी ओर से किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता। बता दें कि इससे पहले बीते दिन सीएम भगवंत मान ने गणतंत्र दिवस पर पंजाब की झांकी को केंद्र ने शामिल नहीं किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें