Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस, अकाली, भाजपा आगामी चुनाव में होने वाली अपनी स्पष्ट हार से घबरा गए : CM Mann

December 14, 2025

कांग्रेस, अकाली, भाजपा आगामी चुनाव में होने वाली अपनी स्पष्ट हार से घबरा गए : CM Mann

चंडीगढ़/जालंधर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री और लोक सभा सदस्य चरनजीत सिंह चन्नी द्वारा अपने गैर-जिम्मेदाराना और निराधार बयानों से लोगों को गुमराह करने के लिए उनकी कड़ी निंदा की। मान ने अपने निवास स्थान पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 111 दिनों के पूर्व मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र की भावना के विरुद्ध ऐसे बयान देकर अपनी पार्टी की हार स्वीकार कर ली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में अपनी हार देखते हुए कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा लोगों को गुमराह करने वाली चालें चल रहे हैं। लोगों द्वारा कांग्रेस को बार-बार नकारा गया है और अकाली दल को ज्यादातर उप-चुनावों में हार का मुंह देखना पड़ा है।

ये भी पढ़ें: ‘Border 2’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, गणतंत्र दिवस पर ₹63.59 करोड़ की रिकॉर्ड ओपनिंग

मान ने कहा कि ये पार्टियां आगामी चुनावों में होने वाली अपनी हार से अच्छी तरह वाकिफ हैं, जिस कारण वे अपनी साख बचाने के लिए ऐसे निराधार बयान दे रही हैं। मुख्यमंत्री ने चन्नी को उनके द्वारा लगाए जा रहे निराधार आरोपों को साबित करने और यह दिखाने की चुनौती दी कि अतिरिक्त बैलेट पेपर कहां छापे गए हैं। खुद को कमजोर वर्गों का मसीहा बताने वाला नेता सिर्फ लाइमलाइट में आने के लिए ऐसी चालें चल रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि रिकॉर्ड पर है कि न तो कभी चन्नी और न ही उनकी पार्टी का कोई नेता कभी लोगों के पास गया है, जिस कारण उन्हें लोगों ने बार-बार बाहर का रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोगों की सेवा करने की बजाय हमेशा हर पांच साल बाद अपनी बारी का इंतजार किया है, लेकिन अब उनके सपने पूरे नहीं हो रहे, जिस कारण वे निराश हैं।

‘बारी-बारी प्रचार कर रहे’ : मुख्यमंत्री ने कहा कि वास्तव में कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा इन चुनावों में मिलकर मैच खेल रहे हैं क्योंकि कई मामलों में इन पार्टियों के नेता आप को हराने के लिए एक ही उम्मीदवार के लिए बारी-बारी प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर आप सिर्फ विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है और ये पार्टियां सिर्फ नफरत और फूट डालने के अपने एजैंडे पर निर्भर कर रही हैं। मान ने कहा कि वे इन चुनावों में कभी भी चुनाव प्रचार के लिए नहीं गए, लेकिन एक बात पक्की है कि लोगों की ताकत ने पहले शक्तिशाली रहे नेताओं को जमीन पर लाकर खड़ा कर दिया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता को किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी

विपक्ष के आरोप किए खारिज : मुख्यमंत्री ने विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनके उम्मीदवारों को परेशान किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद के 347 जोनों के लिए कांग्रेस के 331, अकाली दल के 298 और भाजपा के 215 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि पंचायत समिति की 2833 जोनों के लिए कांग्रेस के 2433, अकाली दल के 1814 और भाजपा के 1127 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। मान ने कहा कि इससे साबित होता है कि हर पार्टी को इन खुली चुनावों में अपने उम्मीदवार उतारकर चुनाव लड़ने का उचित अवसर मिला है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें