Last Updated: November 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Congress को Jalandhar में लगा बड़ा झटका, पूर्व पार्षद Tarsem Lakhotra और Anmol Grover हुए AAP में शामिल

July 3, 2024

Congress को Jalandhar में लगा बड़ा झटका, पूर्व पार्षद Tarsem Lakhotra और Anmol Grover हुए AAP में शामिल

जालंधर : आम आदमी पार्टी को जालंधर में और मजबूती मिली हैं। कांग्रेस के पूर्व पार्षद तरसेम लखोत्रा और अनमोल ग्रोवर आप में शामिल हुए हैं। इसी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल लोच भी आप में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें खुद पार्टी में शामिल करवाया।

तरसेम लखोत्रा ​​लंबे समय से कांग्रेस में थे और अपने इलाके में उनकी अच्छी पकड़ थी। ऐसे में उनके पार्टी छोड़ने से वेस्ट हलके में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। इसी तरह पूर्व पार्षद के बेटे अनमोल ग्रोवर भी पहले कांग्रेस में थे। लेकिन जब पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू भाजपा में शामिल हुए तो उन्होंने भाजपा का समर्थन करना शुरू कर दिया, लेकिन चुनाव से पहले ग्रोवर परिवार ने फिर से पार्टी बदल ली।

बता दें, जालंधर सीट पर 10 जुलाई को मतदान होना है। आम आदमी पार्टी ने यहां से पूर्व भाजपा मंत्री चुन्नी लाल भगत के बेटे मोहिंदर भगत को मैदान में उतारा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें