Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पार्षद को बंधक बनाने के खिलाफ HC पहुंची Congress, आधी रात को हुई सुनवाई

January 17, 2024

पार्षद को बंधक बनाने के खिलाफ HC पहुंची Congress, आधी रात को हुई सुनवाई

चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में गठबंधन हो गया है। मेयर पद आप को मिला है। इसी कारण कांग्रेस के मेयर पद के उम्मीदवार जसबीर बंटी ने अपना नाम वापस ले लिया था। मंगलवार को नामांकन वांपस लेने के दौरान नगर निगम कार्यालय में खूब हंगामा हुआ था। भाजपा ने जसबीर बंटी के अपहरण का आरोप लगाया था।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव से पहले सियासी पारा गरमा गया है। कांग्रेस के मेयर पद के उम्मीवार जसबीर सिंह बंटी को अवैध बंधक बनाने के खिलाफ हाईकोर्ट में आधी रात को सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ के पब्लिक प्रॉसिक्यूटर को मामले की जांच कर शाम पांच बजे तक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। पार्षद जसबीर सिंह ने पहले चंडीगढ़ के मेयर के पद के लिए नामांकन किया था। आप से गठबंधन के बाद उन्होंने नाम वापस ले लिया था।

देर रात एक बजे जस्टिस आलोक जैन ने इस याचिका पर सुनवाई कर चंडीगढ़ प्रशासन को नोटिस जारी किया है और चंडीगढ़ के पब्लिक प्रॉसिक्यूटर को आदेश दिए हैं कि वे मामले की जांच कर बुधवार शाम पांच बजे तक रिपोर्ट दें। अगर आरोप सही पाए गए तो तय कानून के तहत कार्रवाई करें।

वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता रात भर जसबीर सिंह बंटी के घर के बाहर खड़े रहे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें बंटी के घर के अंदर जाने नहीं दिया। चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनोज लुबाना समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने वहीं पर डेरा जमा लिया और रात गुजारी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के दबाव में पुलिस धक्केशाही कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें