Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अगले महीने पंजाब में करेगी प्रवेश, इन रूटों से होकर गुजरेगी, देखें

December 18, 2022

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अगले महीने पंजाब में करेगी प्रवेश, इन रूटों से होकर गुजरेगी, देखें

चंडीगढ़: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने अपने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। इन दिनों यह यात्रा राजस्थान में हैं। जिसके बाद अगले महीने जनवरी में भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में प्रवेश करेगी। यहां से गुजरते हुए यह यात्रा जम्मू-कश्मीर पहुंचेगी। इस संबंधी जानकारी देते हुए कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि राहुल गांधी की अगुवाई वाली पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अगले महीने पंजाब में एंटर करेगी। यह जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने से पहले आठ से नौ दिनों तक सूबे में रहेगी।

पंजाब में इन रूटों से गुजरेगी यात्रा

राजा वड़िंग ने इस यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा पंजाब में आठ से नौ दिनों तक चलेगी। जो जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने से पहले फगवाड़ा, जालंधर, पठानकोट और माधोपुर सहित विभिन्न शहरों से गुजरेगी।

अब तक आठ राज्यों से गुजर चुकी यात्रा

बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। जिसने शुक्रवार को 100 दिन पूरे कर लिए हैं। यह यात्रा अभी तक आठ राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से होकर गुजरी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें