Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिल्म ‘यारियां 2’ को लेकर विवाद, जालंधर पुलिस ने मामला किया दर्ज

August 31, 2023

फिल्म ‘यारियां 2’ को लेकर विवाद, जालंधर पुलिस ने मामला किया दर्ज

जालंधर : पंजाब के सिनेमा घरों में लगी नई फिल्म ‘यारियां 2’ को लेकर विवाद शुरू हो गया है। जिसे लेकर पंजाब के जालंधर में फिल्म ‘यारियां 2’ के एक्टर निजान जाफरी फिल्म डायरेक्टर राधिका राऊ विनय सप्रू और फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार पर कल देर रात पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है। सिख तालमेल कमेटी द्वारा इन सभी पर 295A के तहत एफआईआर दर्ज करवाई गई। सिख तालमेल कमेटी पुलिस को दिए बयान में सीखो की धार्मिक भावनाओं को आहत होने चलते फिल्म के एक्टर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पर मामला दर्ज करवाया।

क्या है पूरा मामला
फिल्म ‘यारियां 2’ के एक सीन को लेकर एक्टर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पर जालंधर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। असल में सिख तालमेल कमेटी के सीनियर मेंबर हरप्रीत सिंह उर्फ नीटू ने ‘यारियां 2’ में एक गाने में दर्शाए गए सीन को लेकर पुलिस को दिए बयान में बताया की एक्टर निजान सिंह सिख मर्यादा के उल्ट जाकर श्री साहिब को डाल रखा है। जो सिख धर्म के पांच ककारो में शामिल है और उसे सिख अमृतधारी व्यक्ति होना लाजमी है। इस फिल्म के गाने में जो सीन को दर्शाया गया है, उसे डायरेक्टर राधिका राऊ विनय सप्रू द्वारा जान बुझकर सिख धर्म की मर्यादा को ठेस पहुंचाई गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें