अमृतसर: ड्रग तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम में नगर निगम अमृतसर ने एयरपोर्ट रोड पर गांव गुमटाला अमृतसर के पास कुख्यात ड्रग तस्कर की गैर-कानूनी तरीके से बनाई प्रॉपर्टी को गिरा दिया। यह प्रॉपर्टी रमनदीप सिंह उर्फ राजा बेटे बलदेव सिंह निवासी फौजी दी चक्की, गांव गुमटाला, अमृतसर की है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि आरोपी ने ड्रग मनी के साथ गैर कानूनी ढंग से अपनी प्रॉपर्टी बनाई है नगर निगम द्वारा इस प्रॉपर्टी को गिराने की कार्रवाई की गई। पुलिस विभाग द्वारा नगर निगम की टीम को सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई।
उन्होंने बताया कि युद्ध नशे विरुद्ध कैंपेन के तहत 1 जनवरी से 8 अप्रैल तक NDPS एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान, 526 केस दर्ज किए गए और 899 लोगों को गिरफ्तार किया गया। एनफोर्समेंट टीमों ने 33.878 किलो हैरोइन, 7.830 किलो अफीम, 0.523 किलो मेथामफेटामाइन (आइस ड्रग), 1.370 किलो चरस और 0.092 किलो नशीला पाउडर जब्त किया।
इसके अलावा, 5,974 कैप्सूल/टैबलेट बरामद किए गए। ₹18,56,460 की ड्रग मनी भी जब्त की गई। अधिकारियों ने ड्रग एक्टिविटीज में इस्तेमाल होने वाली 19 गाड़ियां भी बरामद कीं, जिनमें 7 फोर-व्हीलर और 12 टू-व्हीलर शामिल हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...