Site icon Dainik Savera Times

निगम कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल, सरकारी कामकाज प्रभावित

Corporation employees’ ‘down-tools’ strike : मोगा। पंजाब भर में सात लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित वित्तीय व सेवा संबंधी मांगों को लेकर घोषित राज्यस्तरीय महाहड़ताल के समर्थन में नगर निगम मोगा की विभिन्न कर्मचारी यूनियनों ने गुरुवार को एक दिवसीय कलम छोड़ हड़ताल की। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते नगर निगम कार्यालय का कामकाज प्रभावित रहा, जबकि आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़कों पर जाम लगाने जैसी कोई कार्रवाई नहीं की गई। दफ्तरी कर्मचारी यूनियन के प्रधान सुखपाल सोदा ने बताया कि कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबे समय से लंबित मांगों को सरकार से मनवाने के लिए राज्यभर में महाहड़ताल का आह्वान किया गया था। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के त्योहार को ध्यान में रखते हुए हड़ताल के दौरान आम जनजीवन प्रभावित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया। इस दौरान सड़कों पर जाम नहीं लगाया गया और निजी कारोबार भी सामान्य रूप से चलता रहा। पीआरटीसी की बस सेवाएं भी सामान्य रूप से जारी रहीं, जबकि सरकारी कार्यालयों का कामकाज प्रभावित रहा। इस अवसर पर म्यूनिसिपल एम्प्लाइज फेडरेशन के चेयरमैन सिकंदर (गुल्लू), सफाई सेवक यूनियन के प्रधान सोमनाथ चौबड़, दफ्तरी कर्मचारी यूनियन के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह (गोरा), महासचिव सन्नी गैहचंद, संरक्षक सुमन खैरालियां, राकेश धन्ना, डिप्टी चेयरमैन वरिंदर सिंह बराड़, वरिष्ठ प्रधान रोहित शर्मा, उपप्रधान किरनदीप सिंह (बिल्ला), दफ्तरी सचिव गुरप्रीत सिंह, कैशियर विजय कुमार, प्रेस सचिव मनोज कुमार, शमिंदर सिंह, मुख्य सलाहकार प्रेम बहोता, सुनील कुमार, संदीप सिंह, कुलविंदर सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर गुरपीत सिंह, परमजीत कौर, डाटा एंट्री ऑपरेटर सोनिया, लवली, कंवल, इंद्रजीत, राज कुमार, हरप्रीत बजाड़, अंकुश गुलाटी, सुखचैन और साजन मौजूद रहे। Also Read :
Exit mobile version