Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

सफाई कर्मचारियों की भर्ती के आश्वासन के बाद निगम कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

December 4, 2025

सफाई कर्मचारियों की भर्ती के आश्वासन के बाद निगम कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

जालंधर: नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की तीन दिन से चली आ रही हड़ताल आज बाद दोपहर मेयर वनीत धीर के आश्वासन के बाद समाप्त कर दी गई। मेयर वनीत धीर ने यूनियन नेता बंटू सभ्रवाल से बातचीत करके आश्वासन दिया कि पक्के सफाई कर्मचारियों की भर्ती नये साल से शुरू कर दी जाएगी और 143 करोड़ रुपए की लागत वाला सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट प्रोजैक्ट यूनियन की सहमति से लागू किया जाएगा। मेयर के आश्वासन के बाद बंटू सभ्रवाल ने यूनियन की हड़ताल समाप्त कर दी। सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट के एक 143 करोड़ रुपए के टैंडर को पैंडिंग कर दिया गया है।

सफाई कर्मचारी काफी समय से मांग कर रहे थे कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट का 143 करोड़ रुपए का टैंडर न लगाया जाए, पक्के कर्मचारियों की भर्ती की जाए। इसी को लेकर सोमवार से निरंतर हड़ताल और प्रदर्शन हो रहा था। बंटू सभ्रवाल ग्रुप के कर्मचारियों ने आज भी दिन में नगर निगम परिसर में जेसीबी और बड़ी गाड़ियां मुख्य द्वार पर लगा दीं ताकि कोई भीतर प्रवेश न कर सके। आज दोपहर तक नगर निगम में प्रदर्शन होता रहा। दोपहर को जब मेयर वनीत धीर ने कर्मचारियों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि पक्के कर्मचारी जल्दी रखे जाएंगे। इसके अलावा 143 करोड़ रुपए के सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट के टैंडर को भी पैंडिंग कर दिया गया है।

इसके बाद नगर निगम की यूनियन में हड़ताल समाप्त कर दी। इस दौरान बंटू सभ्रवाल ने बताया कि यदि दोबारा टैंडर लगाए गए तो निगम यूनियन फिर से प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि यूनियन सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट प्रोजैक्ट के पूरी तरह खिलाफ है। रोष प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों में बंटू सभ्रवाल, शम्मी लूथर, रिम्पी कल्याण, राजन कल्याण, मनीष बाबा, विनोद गिल, विक्रम कल्याण, हितेश नाहर, नीतीश नाहर, सिकंदर खोसला, सोनू सुपरवाइजर, विपन सभ्रवाल, मंदीप मिट्ठू, अशोक वाल्मीकि, सुनील दत्त बॉबी, हरदेव नाहर, सोमनाथ थापर, गौरव बेनी, हैप्पी थापर, राहुल थापर, रिकी सभ्रवाल, सन्नी खोसला, अमित गिल, अनूप थापर व बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल थे।

ये भी पढ़ें: Holi 2026: शादी के बाद पहली होली ससुराल में क्यों नहीं मनानी चाहिए, जानिए क्या कहती हैं परंपराएं

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें