Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में ‘करप्शन क्रांति’ रोकनी है, चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखूंगा : सुनील जाखड़

June 14, 2025

पंजाब में ‘करप्शन क्रांति’ रोकनी है, चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखूंगा : सुनील जाखड़

लुधियाना Corruption revolution: पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने आम आदमी पार्टी के नेताओं की ओर से डोप टैस्ट संबंधी ‘ओपन चैलेंज’ पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्हें आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि डोप टैस्ट तो उनका फेल होगा। लेकिन, उनका चैलेंज नशा बेचने वालों से है जो आम आदमी पार्टी की सियासी आड़ में इस धंधे में लगे हैं।

जाखड़ ने कहा कि सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विधानसभा में जोर देकर कहा था कि नशा बेचने और गैरकानूनी काम करने वाले कई बड़े नेताओं की फाइलें उनके पास हैं। जाखड़ ने सवाल उठाया कि अभी तक उन फाइलों को खोला क्यों नहीं गया।भाजपा प्रधान ने कहा कि सरकार आए दिन क्रांति की बात कर ढींगें हांकती है, जबकि सूबे में इस समय सबसे ज्यादा करप्शन क्रांति फैली
हुई है।

उसे रोकने के लिए वह जल्द पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को चिट्ठी लिखकर, इस मामले में जांच करवाने का आग्रह करेंगे। प्रैसवार्ता में केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश, रजनीश धीमान, भाजपा प्रत्याशी जीवन गुप्ता, जय इंद्र कौर, जंगीलाल महाजन, विनीत जोशी, चेतन जोशी, डा. कमलजीत सिंह सोई, प्रीतपाल सिंह बलिएवाल, डा. सतीश कुमार आदि उपस्थित थे।

25000 एकड़ जमीन एक्वायर करने के मसले पर सुनील जाखड़ ने सरकार को लताड़ा। उन्होंने कहा कि सरासर किसानों से ज्यादती है। सरकार ने चुपके से आदेश पारित कर किसानों को जमीनें बेचने से रोक दिया। जाखड़ ने कहा कि सूबे में अगली सरकार बनते ही इस मसले पर जांच होगी और किसानों का अधिकार छीनने वालों को सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें