पंजाब डेस्क : काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर और BSF के संयुक्त अभियान में सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश नाकाम कर दी गई। इस कार्रवाई में BOP GG-2, गाँव महतम नगर, PS सदर फ़ाज़िल्का के पास 6.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई।
तस्करी का प्रयास
शुरुआती जाँच से पता चला कि पाकिस्तान स्थित तस्करों ने ज़ीरो-लाइन पार कर सीमा पर लगी बाड़ के पास तक आकर नशीले पदार्थों को भारतीय क्षेत्र में घुसाने की कोशिश की। उन्होंने अंधेरे का फायदा उठाकर तस्करी करने का प्रयास किया।
In a major breakthrough, Counter Intelligence #Ferozepur, in close coordination with #BSF, foils a major cross-border smuggling attempt near BOP GG-2, Village Mahtam Nagar, PS Sadar #Fazilka, recovering 6.5 kg of heroin.
Preliminary investigation reveals that #Pakistan-based… pic.twitter.com/R7V5Q2OlyF
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) March 21, 2026
काउंटर इंटेलिजेंस और BSF की संयुक्त कार्रवाई
काउंटर इंटेलिजेंस से मिली विशेष जानकारी पर BSF के चौकस जवानों ने घुसपैठ को रोकने के लिए कई राउंड गोलियाँ चलाईं। इसके बाद गहन तलाशी अभियान चलाकर हेरोइन बरामद की गई।
पुलिस का संदेश
पंजाब पुलिस ने सीमा पर कड़ी निगरानी रखने और सीमा पार से होने वाली तस्करी तथा नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधों के प्रति ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति को सख्ती से लागू करने के अपने संकल्प को दोहराया।
ये भी पढ़ें :

