Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रधानमंत्री मोदी के लिए ‘देश ही परिवार’ : Tarun Chugh

March 5, 2024

प्रधानमंत्री मोदी के लिए ‘देश ही परिवार’ : Tarun Chugh

अमृतसर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को एक सूत्र में पिरोया है। चुघ ने कहा कि उनके लिए देश ही परिवार है। कश्मीर से कन्याकुमारी हो या कच्छ से पूर्वोत्तर आज पूरा देश एक परिवार की तरह एक संगठित शक्ति बनकर विकास के मार्ग पर अग्रसर है। उल्लेखनीय है कि तरुण चुघ सहित भाजपा के अन्य नेताओं ने भी ‘एक्स’ पर अपना प्रोफाइल बदल लिया है, उसमें लिखा है ‘मोदी का परिवार’। तरुण चुघ ने कहा कि मोदी, देश की जनता को अपना परिवार मानते हैं और देश की जनता भी उन्हें अपना मानती है और इसलिए उन्हें बार-बार भारी बहुमत से विजयी बनाकर अपने नेता के रूप में चुनती है।

वर्ष 2014 में देश की जनता ने भाजपा को बहुमत से विजयी बनाकर केंद्र सरकार की सत्ता की कमान मोदी के हाथ में दी और मोदी ने अपने 10 वर्ष के शासन में देश को फर्श से अर्श तक पहुंचा कर विश्व पटल पर भारत का नाम सुनहरे अक्षरों में अंकित कर दिया। आज भारत की चमक और धमक विश्व पटल पर बहुत मजबूती से बढ़ी है। उन्होंने कहा कि मोदी का जीवन एक खुली किताब की तरह है। मोदी अपने त्यौहार भी देश की जनता के बीच सरहद पर देश के नौजवानों के साथ मनाते हैं।

देश में कोई भी संकट की घड़ी हो या खुशी का अवसर हो, देश की जनता परिवार की तरह मोदी के साथ उनके नेतृत्व में खड़ी नजर आई। उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ ठगबंधन के नेता मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और नीयत से बुरी तरह बौखलाए हुए हैं। विपक्ष की राजनीति पुरी तरह परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर केंद्रित है। अब विपक्ष ने यह भी कहना शुरू कर दिया है कि मोदी का कोई परिवार नहीं है, जबकि सारा देश मोदी का परिवार है और हम सब उस परिवार का हिस्सा हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वह अपने सोशल मीडिया अकाऊंट्स के प्रोफाइल पर अपने नाम के साथ साथ ‘मोदी का परिवार’ भी लिखें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें