Site icon Dainik Savera Times

शरारती तत्वों की शर्मनाक करतूत, गायों को आटे के पेड़े में दिया जहर, दो की मौत

two cows died after being poisoned with flour cakes

two cows died after being poisoned with flour cakes

पंजाब डेस्क: पुलिस थाना करतारपुर कॉरिडोर के अंतर्गत आने वाले गांव शाहपुर गोराया पत्ती झंग्गियां से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ शरारती तत्वों ने आटे के पेड़े में जहरीला पदार्थ मिलाकर पशुओं को खिला दिया, जिससे दो गायों की मौत हो गई और एक गाय की हालत गंभीर बनी हुई है।

गांव के पशुपालक गुरमीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब वह अपनी हवेली में पशुओं को देखने पहुंचे तो दो गायें मृत अवस्था में पड़ी थीं। वहीं एक अन्य गाय की तबीयत बेहद खराब थी, जिसे तुरंत उपचार के लिए डॉक्टरों के हवाले किया गया। कुछ दिन पहले ही उन्होंने ये गायें खरीदी थीं। मृत गायों में से एक दुधारू गाय थी, जिसकी कीमत करीब 75 हजार रुपये थी और दूसरी गर्भवती गाय थी, जिसकी कीमत लगभग 65 हजार रुपये बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: मधेपुरा-वीरपुर नेशनल हाईवे-106 पर दर्दनाक हादसा, 4 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम

पशुपालक का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति या शरारती तत्व ने जानबूझकर आटे के पेड़ों में जहर मिलाया और उन्हें पशुओं को खिला दिया, जिससे यह नुकसान हुआ। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और पशुपालकों में रोष देखने को मिल रहा है।

मामले की जानकारी मिलते ही थाना करतारपुर कॉरिडोर के एसएचओ गुरदर्शन सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि गुरमीत सिंह के बयान दर्ज कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पशुपालन विभाग के डॉक्टरों का एक बोर्ड गठित कर मृत गायों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें: महाकाल के दर्शन करने पहुचें विराट कोहली, निर्णायक मुकाबले से पहले भस्म आरती में हुए शामिल

Exit mobile version