Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस कमिश्नर और संगठनों की अहम बैठक

September 10, 2026

अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस कमिश्नर और संगठनों की अहम बैठक

पंजाब डेस्क: लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ के मामले को लेकर वाल्मीकि समाज और विभिन्न संगठनों में रोष है। घटना के बाद संगठनों की ओर से प्रदर्शन किया गया और लुधियाना बंद का आह्वान किया गया, जिसका असर शहर के कई हिस्सों में देखने को मिला। इस दौरान कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम भी लगा।

पुलिस कमिश्नर के साथ हुई अहम बैठक

मामले को लेकर आज लुधियाना में पुलिस कमिश्नर और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में संगठनों ने मामले में जल्द कार्रवाई और दोषी के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग रखी।

नरेंद्र आदिया ने दी आंदोलन की चेतावनी

बैठक के दौरान नरेंद्र आदिया ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मामले में इंसाफ नहीं मिला तो वह अर्धनग्न होकर धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। संगठनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

पंजाब के अन्य शहरों में भी प्रदर्शन

संगठनों का कहना है कि इस घटना को लेकर पहले से ही होशियारपुर और जालंधर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। ऐसे में लुधियाना में भी मामले को लेकर रोष बढ़ता जा रहा है।

📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें