Site icon Dainik Savera Times

साइबर क्राइम थाना ने 2 हाई-वैल्यू ठगी मामलों में 3 आरोपी किए गिरफ्तार

चंडीगढ़: साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दो हाई-वैल्यू ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोलकाता निवासी वारिस अली(29), मनीमाजरा निवासी अफजल हुसैन(31) व पश्चिम बंगाल निवासी सोनू(37) के रूप में हुई है। यह कार्रवाई सैक्टर 17 स्थित साइबर क्राइम थाना की इंचार्ज इंस्पैक्टर इरम रिजवी के नेतृत्व में की गई। पुलिस अब इन मामलों से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान और ठगे गए पैसों की बरामदगी में जुटी हुई है।

2 लाख की धोखाधड़ी:-
26 अप्रैल 2025 को शिकायतकर्ता सैक्टर 39 निवासी शुक्ला महाजन ने साइबर क्र ाइम थाने में शिकायत दी थी कि उनके इंडसइंड बैंक खाते से 28 फरवरी 2025 को बिना अनुमति के कई ट्रांजैक्शन के ओटीपी आए। बैंक जांच में पता चला कि 2 लाख रूपए एक आईसीआईसीआई बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए, जो कि वारिस अली के नाम पर था। पुलिस ने तकनीकी जांच के बाद कोलकाता में 10 जुलाई को छापा मारकर आरोपी वारिस अली को गिरफ्तार किया। आरोपी ने खुलासा किया कि उसने किसी और के कहने पर खाता खुलवाया और एटीएम व दस्तावेज 20,000 कमीशन पर सौंप दिए थे। उसके पास से पासबुक, चेकबुक, मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद किए गए हैं।

ये भी पढ़ें :- ईद के मौके पर अफगानिस्तान और पाकिस्तान में युद्धविराम की घोषणा, इन देशों ने की थी अपील 

Exit mobile version