-
कैथल। नौकरी का झांसा देकर लोगों के बैंक खाते और सिम कार्ड ठगी में इस्तेमाल करने वाले दो आरोपियों को साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने आरोपियों की पहचान अमरजीत, गांव घसो खुर्द, जिला जींद और दीपक, गांव चैनत, जिला हिसार के रूप में की। रविवार को दोनों को अदालत में पेश किया.