अमृतसर : पंजाब सरकार के पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी विकास विभाग की ओर से डेयरी किसानों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने और डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण कोर्स आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण डेयरी प्रशिक्षण एवं विस्तार केंद्र, वेरका में 5 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक चलेगा।
5 अक्टूबर को होगी इच्छुक किसानों की काउंसलिंग
विभाग के डिप्टी डायरेक्टर वरियाम सिंह ने बताया कि डेयरी स्वरोजगार प्रशिक्षण कोर्स में शामिल होने के इच्छुक डेयरी किसानों की काउंसलिंग 5 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे डेयरी प्रशिक्षण एवं विस्तार केंद्र, वेरका में होगी।
उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां और डेयरी विकास विभाग, पंजाब के निदेशक के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित किया जा रहा है।
काउंसलिंग के लिए ये दस्तावेज जरूरी
जिले के इच्छुक डेयरी किसानों से 5 अक्टूबर को सुबह 9 बजे निर्धारित दस्तावेजों के साथ केंद्र पर पहुंचने की अपील की गई है। आवेदकों को निम्न दस्तावेज साथ लाने होंगे:
पांचवीं, दसवीं या बारहवीं कक्षा का प्रमाणपत्र
आधार कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
अनुसूचित जाति वर्ग के आवेदकों के लिए डिजिटल जाति प्रमाणपत्र
सामान्य वर्ग के लिए ₹1,000, SC वर्ग के लिए ₹750 फीस
प्रशिक्षण कोर्स के लिए सामान्य वर्ग के प्रशिक्षणार्थियों की फीस 1,000 रुपये निर्धारित की गई है, जबकि अनुसूचित जाति वर्ग के प्रशिक्षणार्थियों को 750 रुपये फीस देनी होगी। फीस नकद जमा करनी होगी।
यहां से मिलेगा आवेदन फॉर्म, इन नंबरों पर करें संपर्क
प्रशिक्षण से संबंधित निर्धारित प्रोफार्मा डिप्टी डायरेक्टर डेयरी, वेरका के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक डेयरी किसान 8872918300 और 9465725610 पर संपर्क कर सकते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...