DBA चुनाव:100 साल की हिस्ट्री में पहली बार जीत कर ‘रिपीट’ प्रधान बनें अदित्य जैन, Adv. सिमरदीप सिंह बाठला ने दी बधाई

जालंधर: जालंधर बार एसोसिएशन के 100 साल के इतिहास में पहली बार अदित्य जैन रिपीट प्रधान इलैक्शन जीत कर बन गए। इससे पहले कई बार ऐसे मौके आए जब टैन्योर पूरी करने के बाद निर्विरोध दोबारा प्रधान चुने गए हैं। दोबारा इलैक्शन में उतरने पर प्रधान पद पर हार की ही सामना करना पड़ा है।.

जालंधर: जालंधर बार एसोसिएशन के 100 साल के इतिहास में पहली बार अदित्य जैन रिपीट प्रधान इलैक्शन जीत कर बन गए। इससे पहले कई बार ऐसे मौके आए जब टैन्योर पूरी करने के बाद निर्विरोध दोबारा प्रधान चुने गए हैं। दोबारा इलैक्शन में उतरने पर प्रधान पद पर हार की ही सामना करना पड़ा है। शुक्रवार को हुए जिला बार एसोसिएशन (डी.बी.ए.) के चुनाव में 1,574 में 1,264 वोट लेकर अदित्य जैन विजेता रहे, जबकि उनके सामने खड़े तेजिंदर सिंह धालीवाल को 395 व कपिल बत्र को 79 वोट मिले। सचिव पद पर प्रितपाल सिंह ने 1312 वोट लेकर जीत हासिल की। उनके सामने खड़े तरसेम सिंह टाक को 298 वोट मिले। सीनियर वाइस प्रैजीडैंट पद पर पुरुषोत्तम कपूर ने 1,267 वोट लेकर जीत हासिल की। उनके सामने संगीता रानी को 371 वोट मिले। जूनियर वाइस प्रैजीडैंट के पद पर हरप्रीत सिंह 1,091 वोट मिले, जबकि रीमा चांद को 549 वोट मिले। ज्वाइंट सैक्रेटरी के पद पर गुरचरण सिंह को 1,318 वोट लेकर जीत हासिल की, वहीं असिस्टैंट सैक्रेटरी पद पर सिमरन ने 852 वोट लेकर जीती।

एग्जीक्यूटिव मैंबर्स के पद पर नवजोत कौर राखड़ा, गगनदीप नरूला, मोहित शर्मा, सिमरन कौर, विकास थापर, बलराज सिंह, रिशव चड्ढा ने जीत हासिल की। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। शाम चार बजे कुल 2,616 वोट में 1,574 वोट पोल हुए। ऐसे में 60.17 फीसद मतदान दर्ज किया गया। चुनाव को लेकर वकीलों में खासा उत्साह था। खास कर युवा वकीलों ने इस चुनाव का पूरा आनंद उठाया। कोई सीटी लेकर बजा रहा था तो कोई हूटिंग कर रहा था। युवा अपने-अपने कैंडीडेट के लिए प्रचार भी कर रहे थे और जो भी वोट डालने आता उन्हें कनविंस भी कर रहे थे। जैसे ही देर शाम साढ़े 9 बजे परिणाम घोषित किया गया और प्रधान पद पर अदित्य जैन को विजेता घोषित किया गया। ढोल की थाप पर वकील नाचने लगे। परिणाम घोषित होते ही सभी वकीलों ने अदित्य जैन को कंधों पर उठा लिया और लड्डू बांट कर उनकी जीत का जश्न मनाया।

इस दौरान ढोल की थाप पर सभी ने भंगड़ा भी किया। यह थे रिटर्निग आफिसर.. रिटर्निग अधिकारी राजकरन सद्दी, गुरमेल सिंह लिद्दड़ व सुखजीत सिंह जाैली ने 20 वकीलों को साथ लेकर चुनाव की पूरी प्रक्रिया को पूरा करवाया। पार्किग पर लगाए कैंडीडेट के बूथ, सड़क पर लगा रहा वकीलों की तांता डी.बी.ए. के चुनाव में पहली बार मीडिया को पोलिंग सैंटर के अंदर जाने पर रोक लगा दी थी। इसके अलावा पार्किग स्थल पर कैंडीडेट के पोलिंग बूथ तो लगाए गए थे, मगर वकीलों को सीधे एंट्री से रोक दिया गया। केवल उन्हें ही अंदर जाने दिया जा रहा था, जिन्होंने वोट पोल करनी थी। इसके चलते सड़क पर वकीलों की भीड़ सी लग गई और सड़क से निकला भी मुश्किल हो रहा था। विवादों से जुड़ा रहा इस बार बार का चुनाव.. बार एसोसिएशन के चुनाव इस बार विवादों में घिरे रहे। नामांकन दाखिल होने के बाद स्क्रूटनी में असिस्टैंट सैक्रेटरी के पद पर हरप्रीत सिंह आजाद का नामांकन पहले रद्द कर दिया गया था, नियमों का हवाला देकर हरप्रीत सिंह नामांकन रिस्टोर करवाया तो एग्जैक्टिव पद पर रद्द किए गए नामांकन को रिस्टोर कर दिया था। हरप्रीत सिंह आजाद ने अब काऊटिंग पर ही प्रश्न चिन्ह लगा दिया है।

- विज्ञापन -

Latest News