
लुधियाना: ब्लिंकिट में डिलीवरी ब्वॉय के मोटरसाइकिल के बॉक्स से मोबाइल फोन और पर्स लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित अपने मोबाइल पर किसी घर की लोकेशन चैक कर रहा था तभी पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया। डिलीवरी ब्वॉय से उसका मोबाइल छीना। पीड़ित युवक ने जब बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने उसकी पीठ पर दातर से हमला कर दिया।
जानकारी मुताबिक घटना प्रभु चौक, बसंत एवेन्यू की है। शिकायत के आधार पर थाना सदर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ऑर्डर की डिलीवरी देने जा रहा था युवक
पीड़ित की पहचान सुरिंदर कुमार निवासी गली नंबर 19, बरोटा रोड, जुझार नगर के रूप में हुई है। सुरिंदर ने बताया कि वह ब्लिंकिट में डिलीवरी का काम करता है। 2 मई 2026 को वह ऑर्डर की डिलीवरी देने के लिए अपने मोटरसाइकिल पर जा रहा था।
बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
सुरिंदर ने बताया कि जब वह प्रभु चौक, बसंत एवेन्यू के पास पहुंचा तो किसी घर की लोकेशन चेक कर रहा था। तभी पीछे से बाइक सवार 2 बदमाशों ने उसे घेर लिया। एक युवक ने उससे कहा कि क्या हाल है। तभी दूसरे ने उसका मोबाइल खींच लिया। एक युवक ने बाइक के बाक्स में पड़ा पर्स निकाल लिया।
उसने विरोध किया तो उसकी पीठ पर दातर से हमला कर दिया। सुरिंदर ने बताया कि उसने थाने के कई चक्कर लगवाए जिसके बाद पुलिस ने अब मामला दर्ज किया। उसके पर्स में 10 हजार रुपये की नकदी थी।
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
थाना सदर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
📍 Location: लुधियाना (लुधियाना)
मेष: दिन शुभ रहेगा...