लुधियाना: पंजाब के कई जिलों में डेंगू के केस कई दिन पहले से ही सामने आने शुरू हो गए थे लेकिन अभी तक लुधियाना बचा हुआ था। अब डेंगू मच्छर ने लुधियाना का ‘सुरक्षा चक्र’ भी भेद दिया है। रायकोट में डेंगू का एक मरीज सामने आया है। रायकोट के गुरु नानकपुरा के रहने वाले 36 वर्षीय व्यक्ति को सब डिवीजनल अस्पताल रायकोट में भर्ती करवाया गया था। यहां डेंगू का शक होने पर रायकोट के ही सेंटिनल सíवलैंस सैंटर में उसका सैंपल टैस्ट किया गया। सोमवार शाम को उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई। फिलहाल युवक का इलाज एसडीएच रायकोट में चल रहा है। उधर, जिला सेहत विभाग ने टीमों को मरीज के घर के आसपास सव्रे करने के निर्देश दे दिए हैं। इसमें मरीज के घर के 400 स्क्वेयर मीटर के आसपास के एरिया में लारवा चैकिंग की जाएगी। यदि कहीं लारवा व पानी जमा पाया गया तो उसे स्प्रे कर नष्ट करवा दिया जाएगा। बता दें कि अभी तक लुधियाना के सैंटिनल सíवलैंस सैंटरों में डेंगू के शक में 250 संदिग्ध मरीजों के सैंपल टैस्ट करवाए जा चुके हैं।
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के इन जिलों में एवलांच का खतरा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
मेष: दिन शुभ रहेगा...