Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

जंडियाला गुरु में 27.18 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं पूरी होने के करीब, अस्पताल और कॉलेज की सुविधाएं भी जल्द ही शुरू होंगी: Harbhajan ETO

April 26, 2025

जंडियाला गुरु में 27.18 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं पूरी होने के करीब, अस्पताल और कॉलेज की सुविधाएं भी जल्द ही शुरू होंगी: Harbhajan ETO

चंडीगढ़: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने शुक्रवार को जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को और गति देने के लिए पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।

कैबिनेट मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए विस्तृत विचार-विमर्श किया तथा संबंधित अधिकारियों को कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने जंडियाला गुरु में 8.63 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 30 बिस्तरों वाले अस्पताल, 14.97 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे नए सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज और 3.58 करोड़ रुपये की लागत से पटवारखाना सहित बन रही उप-तहसील के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया।

बैठक में निदेशक तकनीकी शिक्षा मुनीश कुमार, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हतिन्दर कौर, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता विपिन बंसल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्थिति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें ताकि आम जनता की सुविधा के लिए इन महत्वपूर्ण कार्यों को सही ढंग से पूरा किया जा सके।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार विभिन्न विकास कार्यों के माध्यम से जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र का पूर्ण विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें: IPL 2026, DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, मुंबई इंडियंस पहले करेगी बल्लेबाजी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें