
खन्ना : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर खन्ना पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत लुधियाना रेंज के डीआईजी संदीप गोयल और एसएसपी डा. दर्पण आहलूवालिया ने अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ खन्ना में स्वतंत्रता दिवस समारोह और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा प्रबंधों का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा से संबंधित पूरी योजना पर विचार-विमर्श किया।
समारोह स्थलों पर पुलिस तैनाती, यातायात व्यवस्था, आने-जाने वाले मार्गों, पार्किंग और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की गई। इसके अलावा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने संबंधी आवश्यक निर्देश भी दिए गए। डीआईजी संदीप गोयल और एसएसपी डा. दर्पण आहलूवालिया ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि समारोह में शामिल होने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना भी पुलिस की प्रमुख प्राथमिकता होगी। अधिकारियों ने पुलिस कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हर स्तर पर पूरी तैयारी सुनिश्चित की जाए।पुलिस की ओर से शहर और आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा एवं निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया गया है, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...