Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना के छावनी मोहल्ला में दो पक्षों में हुआ विवाद, गाड़ी में जमकर की तोड़फोड़

September 9, 2026

लुधियाना के छावनी मोहल्ला में दो पक्षों में हुआ विवाद, गाड़ी में जमकर की तोड़फोड़

🎬 Watch Video

पंजाब डेस्क: लुधियाना के छावनी मोहल्ला इलाके में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। विवाद के दौरान एक गाड़ी में तोड़फोड़ की गई, जिसके शीशे टूटे हुए नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों ने गोली चलने का किया दावा

इलाके में मौजूद लोगों का कहना है कि विवाद के दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किसने चलाई और किस दिशा में फायरिंग हुई। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, विवाद में शामिल दोनों पक्षों या कथित गुटों के बारे में भी फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

पुलिस ने फायरिंग की खबर को बताया अपुष्ट

वहीं, पुलिस ने गोली चलने की खबरों का खंडन किया है। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी एसएचओ अश्वनी कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले यह पता लगाया जा रहा है कि क्षतिग्रस्त गाड़ी किसकी है और किन लोगों के बीच विवाद हुआ था।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, फिलहाल फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। घटना की वास्तविक स्थिति जानने के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें