Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

माननीय उपराष्ट्रपति का मज़ाक उड़ाने के खिलाफ भाजपा किसान मोर्चा द्वारा कल जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन

December 20, 2023

माननीय उपराष्ट्रपति का मज़ाक उड़ाने के खिलाफ भाजपा किसान मोर्चा द्वारा कल जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन

चंडीगढ़: पंजाब भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह नैनेवाल के नेतृत्व में कल जिला स्तर पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति माननीय जगदीप धनखड़ की नकल उतार कर मजाक उड़ाने और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा वीडियो बनाने के खिलाफ पंजाब के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभ्भा ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक, हास्यास्पद और अस्वीकार्य है। भाजपा इसकी कड़ी निंदा करते हुए पंजाब के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसा करके राहुल गांधी और कल्याण बनर्जी ने पूरे किसान समाज और अन्नदाता का मजाक उड़ाया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें