Patiala : पटियाला में कुत्तों का आतंक, लोगों में बढ़ी दहशत

Dog menace in Patiala : पटियाला। शहर में कुत्तों की बढ़ती समस्या अब लोगों के लिए गंभीर चिंता का कारण बनती जा रही है। लगातार सामने आ रहे कुत्तों के काटने के मामलों और हाल ही में पिटबुल के पति-पत्नी पर हमले की घटना ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घायल दंपती के मामले में भी पिटबुल को अब तक काबू न किए जाने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। बीजेपी नेता एवं समाजसेवी एडवोकेट गुरविंदर कंसल ने पंजाब सरकार से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर लोगों को राहत देने की मांग की है। हैरानी की बात है कि नगर निगम की टीम अभी तक उस पिटबुल को काबू नहीं कर पाई है। टीम ने कई बार कोशिश की, लेकिन परिवार द्वारा मुख्य गेट न खोलने के कारण कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी।
इस बीच बीजेपी नेता और समाजसेवी एडवोकेट गुरविंदर कंसल ने पंजाब सरकार से इस मामले पर तुरंत ध्यान देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पटियाला में कुत्तों के काटने के मामले चिंताजनक हैं और सरकारी दफ्तरों व अस्पतालों में आवारा कुत्तों की मौजूदगी नगर निगम के कामकाज पर भी सवाल उठाती है। नगर निगम ने कहा है कि लगभग 1.5 करोड़ रुपये की लागत से एक डॉग शेल्टर होम बनाया जाएगा, लेकिन लोग तुरंत राहत का इंतज़ार कर रहे हैं।
Also Read :
