Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

डबल मर्डर: भाई ने बहन और उसके प्रेमी पुलिसकर्मी पर धारदार हथियार से किया हमला

December 4, 2023

डबल मर्डर: भाई ने बहन और उसके प्रेमी पुलिसकर्मी पर धारदार हथियार से किया हमला

बठिंडा (Bathinda) जिले के तुंगवाली गांव में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर गए पुलिसकर्मी पर लड़की के भाई ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। चार साल पहले दोनों ने कोट मैरिज की थी। मृतक पुलिसकर्मी की पहचान गुरमीत सिंह और उसकी प्रेमिका की पहचान बेअंत कौर के रूप में हुई है। वहीं हत्या करने वाले लड़के की पहचान बलकरण सिंह उर्फ ​​काली के रूप में हुई है।

दरअसल घटना कल रात करीब 9 बजे की है, जब पुलिसकर्मी गुरमीत सिंह अपनी गर्लफ्रेंड बेअंत कौर से मिलने आया था। लड़की के परिवार वालों से नोकझोंक भी हुई। घर के पास ही गुस्साए भाई ने गुरमीत सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इसी बीच लड़की पर भी उसके भाई ने हमला कर दिया और लड़की की भी मौके पर ही मौत हो गई। इस दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में मातम का माहौल है।

ग्रामीणों के मुताबिक, गुरुमीत सिंह चार साल पहले तुंगवाली गांव का रहने वाला था और वह चार साल पहले ही तुंगवाली गांव छोड़कर बठिंडा में रहने लगा था। क्योंकि बेअंत कौर और गुरुमीत सिंह की प्रेम कहानी दोनों परिवारों को पता थी, इसलिए गुरुमीत सिंह और बेअंत कौर ने कोट मैरिज कर ली कर ली थी। परिवार ने कहा कि लड़की इस कोर्ट मैरिज से संतुष्ट नहीं थी और वह चाहती थी कि उसे परिवार द्वारा विदा किया जाए। जबकि परिजन इस बात पर सहमत नहीं थे। फिलहाल इस दोहरे हत्याकांड को लेकर पुलिस ने लड़की के परिजनों को गिरफ्तार कर लिया है और प्रारंभिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें