Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Dr. Daljit Singh Cheema ने MP Santokh Chaudhary के निधन पर जताया शोक

January 14, 2023

Dr. Daljit Singh Cheema ने MP Santokh Chaudhary के निधन पर जताया शोक

चंडीगढ़ : डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने जालंधर से सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि संतोख सिंह चौधरी का आज असामयिक निधन अत्यंत दु:खद है। मैं इस दुख की घड़ी में चौधरी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर संतोख सिंह चौधरी को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें और परिवार को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

बता दें, कांग्रेस नेता और जालंधर से लोकसभा सांसद संतोख सिंह चौधरी का पंजाब के फिल्लौर शहर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलने के दौरान चौधरी का अचानक हार्ट अटैक आने पर उन्हें तुरंत फगवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने के बाद राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से निकले और अस्पताल पहुंचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें