Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

16 ग्राम हैरोइन व 10,200 रुपए की ड्रग मनी सहित नशा तस्कर काबू

April 9, 2024

16 ग्राम हैरोइन व 10,200 रुपए की ड्रग मनी सहित नशा तस्कर काबू

बंगा: थाना सिटी बंगा पुलिस ने गश्त दौरान एक नशा तस्कर को काबू कर उससे 16 ग्राम हेरोइन व 10 हजार 200 रूपए की ड्रग मनी बरामद की है। नशा तस्कर की पहचान गांव लधाणा झक्किा (सदर बंगा) निवासी रणदीप सिंह (गोगा) पुत्न फूमण सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित नशा तस्कर के खिलाफ थाना सिटी बंगा में एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते सब इंस्पेक्टर अंग्रेज सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर व जिले में अमन कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए एसएसपी शहीद भगत सिंह नगर डॉ मिहताब सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस पार्टी सहित क्षेत्न में गश्त कर रहे थे। इस दौरान गांव खमाचो की तरफ से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। युवक सामने पुलिस को देखकर घबरा गया व पीछे की तरफ मुड़कर तेज रफ्तार से चलने लगा। जिससे पुलिस को युवक पर संदेह हुआ व उसे कर्मचारियों की सहायता से काबू कर जांच की गई। जांच दौरान पुलिस को युवक से 16 ग्राम हेरोइन व 10 हजार 200 रु पए की ड्रग मनी बरामद हुई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें